फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बस की ठोकर से जिंदगी और मौत से जूझ रहा वेंडर, स्थानीय लोगों का बस पड़ाव हटाने को लेकर विरोध

Fri, 03 Jan 2025 02:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बस की ठोकर से गैस वेंडर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने अवैध बस पड़ाव को हटाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं, घायल गैस वेंडर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विरोध करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे बस पड़ाव के कारण दोनार-दिलावरपुर में एक बस ने एक व्यक्ति को कुचल डाला, जिससे गैस वेंडर का काम करने वाले मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वेंडर को बस के नीचे दबा हुआ छोड़कर बस चालक बस मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट गया। घायल व्यक्ति की पहचान मोती पासवान के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, मोती पासवान घरेलू गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी करने वाला वेंडर का काम करता है।

घटना के तुरंत बाद पहले तो स्थानीय लोगों ने घायल मोती पासवान को इलाज के लिए दरभंगा DMCH अस्पताल भेजा। जहां मोती पासवान फिलहाल जीवन मौत से जूझ रहा है और फिलहाल वह मरणासन हाल में है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर दरभंगा कुशेश्वर स्थान मुख्य सड़क को जामकर हंगामा शुरू कर दिया। एक तरफ लोग पीड़ित की मदद के लिए बस मालिक को मौके पर बुलाने की बात कह रहे थे। वहीं, अवैध रूप से चलने वाले इस बस स्टैंड को तुरंत वह से हटाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


घटना दरभंगा के सदर थाना इलाके की है। लोगों का जब गुस्सा भड़का तो कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कर सड़क जाम हटाने की कवायद शुरू की। लेकिन स्थानीय लोग अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग पर लगातार अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें