फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सेंट्रल बैंक परिसर में दिनदहाड़े लूट, दवा व्यवसायी के कर्मी से 3.81 लाख रुपये लूटे, एक लुटेरा दबोचा गया

Tue, 10 Jun 2025 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: बैंक स्टाफ की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए लुटेरे को अपनी हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैंक के सीसीटीवी फुटेज में चार युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से तीन ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इसी बैंक में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई। जैन फार्मा के स्टाफ शिवम ठाकुर से बैंक परिसर के भीतर ही तीन अज्ञात अपराधियों ने 3 लाख 81 हजार रुपये लूट लिए। भागते समय पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि बाकी दो लुटेरे रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

गार्ड गायब, सायरन नहीं बजा

विज्ञापन

जिस वक्त लूट की यह घटना हुई, उस समय बैंक के गेट पर सुरक्षागार्ड तैनात नहीं था। न ही बैंक परिसर में किसी तरह का सायरन बजा। माना जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था की इसी चूक का फायदा उठाकर लुटेरे आसानी से फरार हो गए।

पढ़ें: किशनगंज में दो भीषण सड़क हादसे: खराब डंपर में कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक की मौत; ट्रक पलटने से दो गंभीर घायल

कैसे हुई लूट?

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दवा व्यवसायी जैन फार्मा के कर्मचारी शिवम ठाकुर रोजाना की तरह दोपहर करीब 12 बजे सेंट्रल बैंक की टावर चौक शाखा में पैसे जमा करने पहुंचे थे। वह बैंक के अंदर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी चार युवक उनके पास आए। एक युवक ने उन्हें विड्रॉल फॉर्म भरने के बारे में जानकारी पूछते हुए बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक अन्य युवक ने उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला झपट लिया और फरार हो गया। जैसे ही शिवम को लूट का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत बैंक परिसर से ही युवकों का पीछा शुरू कर दिया। थोड़ी दूरी पर भागते हुए उन्होंने एक लुटेरे को पकड़ लिया, लेकिन बाकी दो युवक रुपये लेकर भागने में सफल हो गए।

पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन

बैंक स्टाफ की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए लुटेरे को अपनी हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैंक के सीसीटीवी फुटेज में चार युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से तीन ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस फरार लुटेरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें