फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा में अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दोनों को ट्रक ने कुचला; आक्रोशित लोगों ने क्या मांग की?

Wed, 18 Feb 2026 09:49 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Road Accident News: दरभंगा में दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि एसएच 75 की हालत बहुत खराब है। प्रशासन इसे फौरन ठीक करवाए। 
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में देर शाम ट्रक दुर्घटना के दो अलग-अलग मामलों में एक पूर्व मुखिया सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पहली घटना कमतौल-मब्बी पथ पर कर्जापट्टी के पास हुई, जहां भीषण सड़क हादसे में पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम उर्फ नीलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मब्बी और कमतौल थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

दूसरी घटना दरभंगा-मधुबनी सड़क पर तारसराय मुरिया के पास हुई। गंगा स्नान कर लौट रही एक महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलते ही भालपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान मधुबनी जिला के नरपत नगर निवासी रूपा देवी के रूप में हुई है।

एसएस 75 पर लंबे समय से यह समस्या?

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दरभंगा-कमतौल स्टेट हाईवे-75 पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर फैले पानी और कीचड़ के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

NEET student murder case : रिपेयरिंग शॉप नहीं, पान की दुकान से मिला मोबाइल; अब CBI भी हैरान
गुस्साए लोगों ने की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पुलिस ट्रक चालक और वाहन की पहचान में जुट गई है। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुखिया नीलू के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें