फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: बाइक और कंटेनर की टक्कर में बाप की मौत, बेटी गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर

Fri, 01 Nov 2024 06:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाप की मौत, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को डीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना एरिया से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-28 मोतीपुर सब्जी मंडी के पास बाइक और कंटेनर के बीच हुई ठोकर में बाप की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मद गांव निवासी लखविंदर महतो 45 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि जख्मी बेटी रूप कुमारी बताई गई है, जो मैट्रिक की छात्रा है। उधर, घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

पटना के संबंध में मृतक के साला मनीष कुमार ने बताया कि उनके बहनोई लेखेंद्र गुरुवार दोपहर अपनी पुत्री रूपा कुमारी के साथ पूसा के मोहमदा से बाइक से अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए ताजपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव आ रहे थे। इसी दौरान एनएच-28 पर कंटेनर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया, जिससे उनके बहनोई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी भांजी रूपा को लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लेखेंद्र पूसा विश्वविद्यालय में काम करते थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने क्या कहा
ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम ने बताया कि कंटेनर की ठोकर से पूसा के मोहमदा निवासी लेखेंद्र की मौत हुई है। जबकि उनकी पुत्री गंभीर है, जिसे डीएमसीएच भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें