फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: सिलिंडर लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; परिजन बेसुध

Wed, 08 Apr 2026 07:01 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा-समस्तीपुर हाईवे पर सिलेंडर लेने जा रहे 25 वर्षीय कुंवरजीत सहनी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गैस की किल्लत से परेशान थे। घटना के बाद परिजनों में मातम और ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम किया।

विज्ञापन
कुंवरजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर लोहरसारी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव निवासी जगदीश सहनी के 25 वर्षीय पुत्र कुंवरजीत सहनी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह कुंवरजीत सहनी बाइक से गैस सिलिंडर लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान डीहलाही गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि कुंवरजीत पिछले चार दिनों से आरजे भवानी गैस एजेंसी के गोदाम का चक्कर लगा रहे थे। गैस की किल्लत के कारण वह सिलिंडर लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मृतक की पत्नी काजल और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। सीपीआई नेता श्याम भारती ने बताया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और गैस की कमी के कारण लगातार परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें