फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार बंद की पूर्व संध्या पर फातमी का NDA सरकार पर हमला, बोले- 'वोटर फर्जी तो केंद्र सरकार दे इस्तीफा'

Tue, 08 Jul 2025 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: राजद नेता ने कहा कि बिहार के करोड़ों लोग अपने पसंद का विधायक या मुख्यमंत्री नहीं चुन पाएंगे? इलेक्शन कमीशन पर केंद्र सरकार का दबाव साफ दिख रहा है। आयोग ने जो फैसले लिए हैं, वे लोकतांत्रिक और न्यायसंगत नहीं हैं।
विज्ञापन
मो. अली अशरफ फातमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता मो. अली अशरफ फातमी ने 9 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर दरभंगा परिसदन में महागठबंधन नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद जनता की आवाज है और बिहार के करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा सवाल है। फातमी ने आरोप लगाया कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि क्या बिहार के करोड़ों लोग अपने पसंद का विधायक या मुख्यमंत्री नहीं चुन पाएंगे? इलेक्शन कमीशन पर केंद्र सरकार का दबाव साफ दिख रहा है। आयोग ने जो फैसले लिए हैं, वे लोकतांत्रिक और न्यायसंगत नहीं हैं। पूर्व मंत्री ने सवाल उठाया कि जब 2024 में ही लोकसभा चुनाव हो चुके हैं और जनता ने अपना वोट डाल दिया है, तो अब फिर से उन मतदाताओं को साबित करना होगा कि वे सही वोटर हैं या नहीं?

विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया सांसद ने राज्यपाल से मिलकर राज ठाकरे के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बिहार का वोटर फर्जी है तो फिर पूरे देश की सरकार को इस्तीफा देकर नए सिरे से चुनाव करवाना चाहिए। रिवीजन का मकसद सिर्फ बिहार चुनाव को प्रभावित करना है। अगर मतदाता सूची में सुधार ही करना था तो पूरे देश में एक साथ करते। सिर्फ बिहार में क्यों? फातमी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर इतने बड़े स्तर पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण संभव ही नहीं है और खुद चुनाव आयोग के पास भी इसका कोई तार्किक जवाब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें