फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ताड़ का पेड़ गिरने से अधेड़ की मौत, घंटों सड़क जाम कर ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Sat, 04 Oct 2025 07:46 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: बताया जाता है कि रामचरण महतो गढ़सिसई चौक से चाय पीकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क के किनारे वार्ड संख्या 7 में अचानक ताड़ का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन
मौत की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र की गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या 7 में शनिवार को ताड़ का पेड़ गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय मानकी महतो के 54 वर्षीय पुत्र रामचरण महतो के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रामचरण महतो गढ़सिसई चौक से चाय पीकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क के किनारे वार्ड संख्या 7 में अचानक ताड़ का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे साइकिल समेत दब जाने से उनकी कमर टूट गई और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: 'ट्रेन से कटे नहीं, बल्कि पांचों को काटकर फेंका गया', वंदे भारत हादसे में सांसद पप्पू यादव का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह में बिजली मिस्त्री तार जोड़ने आया था। तार ताड़ के पेड़ से सटा हुआ था, जिससे पेड़ में आग लग गई। पेड़ पहले से खोखला था और आग लगने के बाद कमजोर होकर टूटकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष सूरज कुमार, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष और एसआई शक्ति सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक रामचरण महतो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार पुत्र हैं। हादसे के बाद पत्नी अलका देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें