समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। विवाहिता की पहचान गांव के गोपाल कुमार दास की पत्नी संगीता कुमारी 19 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। विवाहिता के ससुर का कहना है कि उसकी बहू ने आत्महत्या की है। जबकि विवाहिता के भाई का बताना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है, ताकि यह मामला आत्महत्या का लगे।
घटना के संबंध में मृतक विवाहिता का भाई सुजीत कुमार ने बतलाया कि गत वर्ष 23 अप्रैल को उन्होंने अपनी बहन की शादी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कामरांव गांव के गोपाल कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दो-तीन महीने तक सब ठीक-ठाक रहा। लेकिन उसके बाद ससुराल वाले दहेज में और राशि की मांग करने लगे, जबकि उनके पास उतनी हैसियत नहीं थी कि उन्हें और राशि दे सके। इसके बाद उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किए जाने लगा। इसी दौरान उनके बहनोई गोपाल कमाने के लिए हैदराबाद चले गए। उनकी बहन अपने ससुर के साथ अकेले ही गांव में रहती थी।
यह भी पढ़ें: 100 साल पुराने पटना संग्रहालय में जोर का धमाका, आग से बचाने वाला पुराना सिलेंडर फटा, शीशे चकनाचूर
बुधवार शाम इन लोगों को सूचना मिली कि संगीता की मौत हो गई है। जब गांव के उन लोगों के साथ यह कामरांव पहुंचे तो देखा कि संगीता का कमरा बाहर से बंद है और अंदर यह पंखे से लटक रही है। उन्होंने शक व्यक्त किया है कि उसकी हत्या किए जाने के बाद शव को पंखे से लटकाया गया है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ाया युवक, फर्जी दस्तावेज बनाने वाला निकला सीवान का नौशेर
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बतलाया कि एक विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ताकि आसपास हो सके कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। अथवा उसकी हत्या की गई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है।