फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: AAP कार्यकर्ताओं ने शुरू की पदयात्रा, पंजाब की तर्ज पर बिहार में भी सरकार बनाने का दावा

Thu, 03 Apr 2025 04:38 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की। पद यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ही बिहार में पार्टी विकास करना चाहती है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से समस्तीपुर में केजरीवाल पद यात्रा शुरू की। पद यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने किया। इससे पूर्व पद यात्रा की शुरुआत शहर के धुरलख गांव से हुई। जहां पद यात्रा में शामिल लोगों ने आम लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में आम लोगों के लिए काम किया, शिक्षा के क्षेत्र में, सड़क के क्षेत्र में काम किए गए। इस तरह का काम इन दिनों पंजाब में किए जा रहे हैं। अगर बिहार में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उसी तर्ज पर बिहार में भी काम किया जाएगा। ताकि बिहार में शिक्षा का स्तर बेहतर बने।

विज्ञापन


पदयात्रा में शामिल लोग विभिन्न मार्ग से होते हुए शहर के अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण किया। इसके बाद पद यात्रा में शामिल लोग ओवरब्रिज होते हुए शहर के स्टेशन चौराहा स्थित गांधी स्मारक स्थल पर गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रोसड़ा पहुंची। जहां से बेगूसराय में प्रवेश कर गए।

यह भी पढ़ें: आखिर ऐसा क्या मामला था? जो कि ऑक्सीजन सिलेंडर लगा कर 60 साल का व्यक्ति कोर्ट पहुंच गया
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस बार पद यात्रा का उद्देश्य आम लोगों को केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को आम लोगों को बताना है। लोगों को यह जानकारी देनी है कि किस तरह से केजरीवाल सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया। झूठ और साजिश के तहत उसे सरकार को भी बेदखल किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केशव किशोर, आलोक कुमार सिंह, नरेंद्र रक्षित समेत बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की संख्या भी देखी गई। 

यह भी पढ़ें:  UP और बिहार पुलिस के लिए मोस्टवांटेड 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, इन मामलों में थी सरगर्मी से तलाश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें