फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चाकू गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 06:25 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा के मनिहास गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक जहांगीर आलम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. आदिल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
मृतक जहांगीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गांव में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जहांगीर आलम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी मो. आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मृतक जहांगीर आलम पेशे से टेलर था और कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति का शव देखकर उसकी पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। आसपास के लोग उसे ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

हथियार से लैस होकर आए थे आरोपी
मृतक के भाई फरमूद आलम ने बताया कि करीब 10 लोग हथियार से लैस होकर उसके भाई पर हमला कर दिए। जब वह बचाने गया तो हमलावरों ने उस पर, उसके चचेरे भाई और उसकी मां पर भी हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने जहांगीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जब उसकी मां कौशर खातून उसे बचाने गईं, तो उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया गया। गंभीर रूप से घायल जहांगीर को सिंहवाड़ा पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घर लौटने का वादा रह गया अधूरा… पत्नी-बेटी को छोड़ दुनिया से चला गया सुजीत
विज्ञापन


दोनों के बीच पहले से चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि जहांगीर और आदिल के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में रविवार की दोपहर मो. आदिल अपने साथियों के साथ जहांगीर के घर पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है तथा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें