फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर लौटने का वादा रह गया अधूरा… पत्नी-बेटी को छोड़ दुनिया से चला गया सुजीत

Sun, 12 Apr 2026 06:17 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक वह श्यामपुर बाजार से लौट रहे थे, तभी विजय सिनेमा हॉल के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। मृतक की शादी 2020 में हुई थी और उनकी एक दो साल की बेटी है।
विज्ञापन
सेहरे में मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के जलालदी टोला गांव निवासी पिता व्यास पांडेय अपने छोटे बेटे सुजीत कुमार का श्यामपुर बाजार से लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन विधि को कुछ और ही मंजूर था। देर होने पर पिता ने उसकी खबर लेनी चाही, परंतु दुर्घटना में बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता व पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत
बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम जलालदी टोला निवासी व्यास पांडेय अपनी बाइक से क्षेत्र में एक नेवता में जाने वाले थे। इसी दौरान उनके बेटे सुजीत कुमार ने कहा कि पिताजी, मैं बाजार से लौटकर आता हूं, उसके बाद आप नेवता करने जाइएगा। लेकिन बाजार से लौटने के क्रम में ही विजय सिनेमा हॉल के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

दो दिन पहले ही बेटी का मनाया था जन्मदिन
घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार का वर्ष 2020 में कुचायकोट थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी काजल कुमारी के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद उनकी एक दो वर्ष की बेटी है। अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह विदेश में रहकर काम करते थे। कंपनी से छुट्टी मिलने पर दो माह पूर्व ही वे अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण वे घर पर ही रुके हुए थे। दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपने परिवार के साथ अपनी दो वर्षीय बेटी का बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CM नीतीश के पद छोड़ने से पहले ही JDU विधायक पर कसा शिकंजा, इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी
विज्ञापन


मृतक की पत्नी बेसुध
घटना के बाद से मृतक की पत्नी काजल कुमारी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वे अपना जीवन किसके सहारे बिताएंगी। स्वजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है और आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें