पिस्टल संग डांस करती हुई महिला
- फोटो : Amar Ujala
बिहार में पिस्टल के साथ रील बनाते युवकों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसी बीच दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रही महिला लाखो देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के घर में रखे बक्से से एक पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन तथा एक पर्स से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
महिला को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने महिला को अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो थाना के सरकारी नंबर पर प्राप्त हुआ था। इसके बाद महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी रामगुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई है। महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर भेजा गया था।
महिला को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया
वीडियो और महिला का सत्यापन इलाके के चौकीदार से कराया गया। पुलिसिया जांच-पड़ताल के बाद महिला को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर की तलाशी के दौरान एक बक्से से एक पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन तथा एक छोटे बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन पर KF 7.65 अंकित है। पुलिस ने इन सभी सामानों को जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें-
हाईकोर्ट की पहल, IG की जांच; आत्महत्या बताए जा रहे केस में ढूंढे गए हत्यारे, दो गिरफ्तार
महिला के खिलाफ पहले से दर्ज है मामला
इस संबंध में बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 29 जुलाई को घनश्यामपुर थाना के सरकारी नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक महिला पिस्टल के साथ डांस करती दिखाई दे रही थी। वीडियो का सत्यापन विभिन्न चौकीदारों से कराया गया, जिसके बाद महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी रामगुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सिरसिया स्थित महिला के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर में रखे एक बक्से से एक पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन तथा एक छोटे बैग से KF 7.65 अंकित दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।