फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे हुए थे, चारों ओर मची थी चीख-पुकार’; दरभंगा में बोले रेल हादसे के शिकार यात्री

Mon, 14 Oct 2024 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: रेलयात्री सोनी देवी ने बताया कि हादसे के समय वे लोग खाना ऑर्डर कर रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और बोगियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग कहने लगे कि ट्रेन पलट गई है। उनकी बोगी पटरी से अलग हो गई थी, लेकिन वे सभी सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
रेलयात्रियों ने साझा किए हादसे के अनुभव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैसूर से दरभंगा आ रही बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने के बाद हादसे का शिकार हुए यात्री आखिरकार सोमवार को सुरक्षित दरभंगा जंक्शन पहुंचे। यात्रियों के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ नजर आ रही थी। साथ ही, उन्होंने रेलवे प्रशासन और घटनास्थल के स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने हादसे के तुरंत बाद मदद पहुंचाई और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में सहायता की। यात्रियों ने बताया कि रेल प्रशासन ने पूरे सफर के दौरान उनका ध्यान रखा और उन्हें भोजन और पानी की व्यवस्था भी दी।

विज्ञापन

 
'भगवान की कृपा से हम सही सलामत'
हालांकि कुछ यात्री इस हादसे में घायल भी हुए, लेकिन सही सलामत घर लौटने की खुशी उनके चेहरों पर झलक रही थी। घटना को याद करते हुए यात्री भगवान का धन्यवाद करते दिखे। एक यात्री ने कहा कि हम सभी बाल-बाल बच गए। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी और डिब्बे पटरी से पलटे हुए थे, लेकिन भगवान की कृपा से हम सब सही सलामत घर आ गए।
 
छठ और दीपावली के लिए आ रहे यात्रियों का नुकसान
दुर्घटना के बाद दरभंगा जंक्शन पहुंचे कई यात्रियों ने अपने लाखों के सामान खोने की चिंता व्यक्त की। कई यात्री छठ और दीपावली मनाने अपने परिवार के साथ आ रहे थे, लेकिन हादसे में उनका सारा सामान गायब हो गया। उन्होंने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं।
विज्ञापन



 
यात्रियों ने साझा किए दर्द भरे अनुभव
यात्री सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में कई लोगों को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि बाहर की स्थिति बेहद डरावनी थी। एक बोगी दूसरी बोगी पर चढ़ गई थी। देखने से स्थिति काफी भयावह लग रही थी। हालांकि, जिस तरह का हादसा हुआ, उस हिसाब से जानमाल की क्षति कम हुई। सुनील का सारा सामान जिसमें पैसा और टिकट भी था, गायब हो गया। उन्होंने दरभंगा जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई है।


 
सोनी देवी जो इलाज कराकर लौट रही थीं, ने बताया कि हादसे के समय वे लोग खाना ऑर्डर कर रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और बोगियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग कहने लगे कि ट्रेन पलट गई है। उनकी बोगी पटरी से अलग हो गई थी, लेकिन वे सभी सुरक्षित बच गए। सोनी देवी ने भगवान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी बोगी में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

 
सामान गुम होने की शिकायत
दरभंगा जंक्शन पर पहुंचे 16 यात्रियों ने जीआरपी थाने में अपने सामान गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई। जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों द्वारा सामान गुम होने की शिकायतें मिली हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इस पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें