फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Apr 2025 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: करंट लगने के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। दोनों मृतक अपने अपने घर में कमाने वाले थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना इंडस्ट्रियल एरिया धरमपुर की है, जहां एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी अरुण सिंह के रूप में हुई है।

अरुण की मां मंजू देवी ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह फैक्टरी गया था। कुछ देर बाद फैक्टरी से फोन आया कि अरुण को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंजू देवी ने रोते हुए कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, अब उनका लालन-पालन कौन करेगा? अरुण की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ की है, जहां एक निर्माणाधीन मकान में लोहे की छड़ें पहुंचाते समय श्रवण पंडित नामक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आंकोपुर गांव का निवासी था। मृतक के भाई चंदन पंडित ने बताया कि श्रवण कुछ साथियों के साथ काम करने गया था। छत पर सरिया चढ़ाते वक्त वह हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक झुलस गया, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, बहन के साथ रहती थी पीड़िता; आरोपी फरार    

घटनाओं की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन डीएमसीएच पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें