फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम; जानें सबकुछ

Mon, 04 Aug 2025 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग डरे और सहमे हुए हैं। बारिश के मौसम में लगातार गिर रही आकाशीय बिजली ने लोगों को सतर्क कर दिया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से दोनों मामलों में मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ओर जहां स्नान करते वक्त युवक की जान गई, वहीं दूसरी घटना में खेत में काम कर रही एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

पहला मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का

विज्ञापन

पहली घटना समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनपुर उत्तर पंचायत स्थित भटोतर गांव वार्ड नंबर-10 की है। यहां रामसागर महतो का 22 वर्षीय बेटा राहुल कुमार चापाकल पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।

स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राहुल समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता था और गांव में आयोजित नवाह यज्ञ में शामिल होने के लिए आया हुआ था। उसके पिता दो महीने पहले ही परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली गए थे। बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

पढ़ें: पोखर में डूबने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम; खगड़िया का

दूसरा मामला सिंघिया थाना क्षेत्र का

विज्ञापन

दूसरी घटना जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत क्योटहर पंचायत के मुंगेला गांव की है। यहां खेत में काम कर रही एक 12 वर्षीय किशोरी अर्चना कुमारी, जो गांव के रोहित मांझी की पुत्री थी, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि अर्चना अपने परिजनों के साथ गांव के पास स्थित धान के खेत में उगे खर-पतवार साफ कर रही थी। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जो सीधे उसके ऊपर आ गिरी। गनीमत रही कि बाकी परिजन इसकी चपेट में नहीं आए और सुरक्षित बच गए।

गांवों में दहशत का माहौल

विज्ञापन

इन दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग डरे और सहमे हुए हैं। बारिश के मौसम में लगातार गिर रही आकाशीय बिजली ने लोगों को सतर्क कर दिया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से दोनों मामलों में मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें