समस्तीपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-12 की है। मृतकों की पहचान रामाशीष राम के पुत्र अरुण कुमार राम (40), रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी (60) और अनिल राम के पुत्र अजीत कुमार (16) के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अरुण राम के घर के पीछे एक पेड़ में बिजली का तार टच कर रहा था। इस वजह से अरुण राम पेड़ काटने के लिए गए थे। पेड़ काटने के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए।उन्हें करंट लगता देख उनकी मां, पुत्र और पत्नी बचाने गये तो एक-एक करके सभी चपेट में आ गए जहां तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच इस हृदयविदारक हादसे के बाद मातम छा गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची विभूति पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।