फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेजा मुंह को आया: एक मां-बाप के तीन बच्चों के शव मिले; पति-पत्नी के झगड़े में गई जान! दोनों पुलिस गिरफ्त में

Sun, 23 Feb 2025 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: दो, चार और छह साल के मासूमों का शव एक साथ इस तरह देख कलेजा मुंह को आ जा रहा। जो सुन रहा, सकपका जा रहा। पति-पत्नी के झगड़े के बाद मां ने तीनों को मार डाला- यह बात चर्चा में है, वैसे पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
तीन बच्चों के शव देख सकपका गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बीती रात घर से लापता हुए तीन मासूम भाई-बहनों के शव घर से मात्र 15 गज की दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद किए गए। मृत बच्चों की पहचान चंदन कुमार के बेटे छह वर्षीय तरुण कुमार, चार वर्षीय तान्या कुमारी और दो वर्षीय तनिष्क कुमार के रूप में हुई है। इस मर्माहत कर देने वाली घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन

 
माता-पिता पुलिस हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर मृत बच्चों की मां और पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
 
पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। बीते शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मां ने ही तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को कुएं में फेंक दिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की तहकीकात कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

 
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि सच सामने आ सके। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में गम और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें