फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ठाकुर उदय शंकर सिंह बने समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष, 15 वोटों से मिली जीत

Wed, 04 Dec 2024 09:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: जीत के बाद ठाकुर उदय शंकर सिंह ने कहा कि दो साल का समय भले ही कम है, लेकिन मेरा पूरा प्रयास होगा कि अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। मैं समस्तीपुर के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन
समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष बने ठाकुर उदय शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में ठाकुर उदय शंकर सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुए इस चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनुज कुमार को 15 वोटों के अंतर से हराया। ठाकुर उदय शंकर सिंह को 32 वोट मिले, जबकि अनुज कुमार को 17 वोट प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया में 49 जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया और सभी वोट वैध पाए गए।

विज्ञापन

 
शांतिपूर्ण रही मतदान प्रक्रिया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान के बाद ठाकुर उदय शंकर सिंह को विजयी घोषित किया गया और उन्हें औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
 
अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुआ चुनाव
करीब चार महीने पहले जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष अंजना राय पर अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। इस वजह से यह उपचुनाव आयोजित हुआ। अब ठाकुर उदय शंकर सिंह को लगभग दो वर्षों का कार्यकाल मिला है।
विज्ञापन

 
उदय शंकर सिंह की जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमकर आतिशबाजी की और विजय जुलूस निकाला। समर्थकों में खुशी की लहर थी, क्योंकि पिछली बार हुए चुनाव में उदय शंकर सिंह को मात्र एक वोट से हार का सामना करना पड़ा था।
 
ठाकुर उदय शंकर सिंह का विजयी संदेश
जीत के बाद ठाकुर उदय शंकर सिंह ने कहा कि दो साल का समय भले ही कम है, लेकिन मेरा पूरा प्रयास होगा कि अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। मैं समस्तीपुर के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समस्तीपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
 
शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा योगदान
ठाकुर उदय शंकर सिंह शिक्षा क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं, जो उनके लिए प्रशासनिक कार्यों में सहायक सिद्ध हो सकता है। उनकी इस जीत से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें