फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में इंजीनियर के घर EOU की रेड, 10 घंटे बाद छापेमारी खत्म, जानें क्या-क्या मिला?

Tue, 17 Mar 2026 04:01 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/ मधुबनी

सार

Bihar: दरभंगा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की। सुबह से चल रही यह रेड 10 घंटे बाद खत्म हुई। 
विज्ञापन
छापेमारी करके बाहर निकलते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी करीब 10 घंटे बाद समाप्त हो गई। मंगलवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में नौ सदस्यीय टीम ने पूरे घर की गहन तलाशी ली और देर शाम वापस लौट गई। तलाशी के दौरान अभियंता की पत्नी और उनकी दो बेटियां घर में मौजूद थीं।

विज्ञापन


टीम को मिले अहम दस्तावेज
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें अपने साथ ले जाया गया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार घर पर मौजूद नहीं मिले। बताया जा रहा है कि आय से करीब 68 प्रतिशत अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

मीडिया से बात करने से इनकार
छापेमारी के बाद EOU अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। वहीं, अभियंता की पत्नी ने भी बातचीत से बचते हुए कहा कि वह काफी परेशान हैं और उन्हें परेशान न किया जाए। फिलहाल मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

चार गाड़ियों से पहुंची थी टीम 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक EOU अधिकारियों ने मंगलवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के पासवान चौक स्थित उनके घर पर चार गाड़ियों से पहुंचे जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो।

इंजीनियर के कई ठिकानों पर एक साथ रेड
जानकारी के अनुसार, दरभंगा के अलावा मधुबनी और जयनगर सहित कई अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। टीम द्वारा घर में मौजूद दस्तावेजों और सामानों की गहन जांच की जा रही है। कुछ अहम कागजात मिलने की भी सूचना है, हालांकि अधिकारी इस पर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सांसद बनते ही भागलपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, जिले को दी 171 करोड़ की सौगात
विज्ञापन


जयनगर में भी हुई छापेमारी
दरभंगा के साथ ही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने इंजीनियर के जयनगर वाले उनके कार्यलाय और घर पर छापेमारी की ईओयू की दो टीमों ने एक साथ उनके कार्यालय और ब्लॉक रोड स्थित किराए के आवास पर छापेमारी कर गहन जांच शुरू की, जिससे विभाग और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में अभियंता द्वारा वैध आय से करीब 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने की आशंका जताई गई है, जिसके आधार पर न्यायालय से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, नकदी और आभूषणों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक आय और संपत्ति के बीच अंतर का सटीक आकलन किया जा सके। ईओयू के डीएसपी स्वाति कृष्णा और माधुरी कुमारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में स्थानीय प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद रहे, वहीं पूरे मामले ने जयनगर में चर्चा का विषय बना लिया है और जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति के वैध-अवैध होने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें