फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल जा रही छात्रा का ममेरे भाई ने किया था अपहरण, पुलिस ने बिठौली चौक से किया बरामद

Sat, 25 Apr 2026 12:48 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से 11 अप्रैल को स्कूल जाते समय अपहृत छात्रा को पुलिस ने बिठौली चौक से सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों ने अपहरण का आरोप छात्रा के ममेरे भाई सहित चार लोगों पर लगाया है। 
विज्ञापन
आरोपी ममेरा भाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से 11 अप्रैल को स्कूल जाने के दौरान अपहृत की गई छात्रा को पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया नवादा गांव निवासी उसके ममेरे भाई शांतनु कुमार सहित चार लोगों ने किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मेडिकल जांच का इंतजार 
हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मेडिकल जांच के बाद छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

स्कूल जाते समय किडनैप हुई थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे छात्रा अपने घर से सिमरी हाई स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयासों के बाद जानकारी मिली कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया नवादा गांव निवासी उसके ममेरे भाई ने उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


परिजनों को दी गई थी जान से मारने की धमकी
परिजनों द्वारा आपसी स्तर पर बातचीत करने के बावजूद छात्रा को वापस नहीं किया गया और आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद छात्रा के पिता ने अपने साले जगन्नाथ महतो के पुत्र शांतनु कुमार, विकास कुमार, मो. इमरान और विक्रम कुमार को आरोपी बनाते हुए सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: प्रेमी की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस भी रह गई दंग
विज्ञापन


कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद की जाएगी कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में डीएसपी सदर-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण किया गया था। अनुसंधान के बाद छात्रा को बिठौली चौक के पास से बरामद कर लिया गया है। फिलहाल उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें