फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गांव-गांव घूमकर इलाज के नाम पर अस्मत से खेल! महिला के साथ पकड़ाया 'डॉक्टर'; दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Jun 2026 02:47 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के मनसारा गांव में महिला की शिकायत पर ग्रामीण चिकित्सक सुरेश साह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को महिला के साथ बंद कमरे में पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के मनसारा गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक को महिला के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पहले भी महिलाओं के साथ पकड़ा जा चुका है डॉक्टर
ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी ग्रामीण चिकित्सक पहले भी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा जा चुका है। उस समय पंचायत स्तर पर जुर्माना लगाकर उसे छोड़ दिया गया था। इस बार लोगों ने उसे सीधे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, महिला का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी गई है। महिला की शिकायत पर बड़गांव थाना में कांड संख्या 78/26 के तहत आरोपी सुरेश साह के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

गांव में घूम-घूमकर इलाज करता था सुरेश
बताया जाता है कि सुरेश साह गांव-गांव घूमकर लोगों का इलाज करता था। शनिवार रात ग्रामीणों ने उसे एक महिला के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लिया और बाद में बड़गांव थाना की टीम उन्हें थाने ले गई, जहां दोनों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सुरेश साह पहले भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों में पकड़ा जा चुका है। हालांकि, पंचायत में समझौता कर उसे छोड़ दिया जाता था। इस बार ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी को कानून के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar News : फैजल खान सर की जमानत पर तारीख-दर-तारीख की वजह जानें; नामजद प्राथमिकी रद्द हो सकती है क्या?
विज्ञापन


इस संबंध में बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर महिला और आरोपी को थाने लाया गया। महिला के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें