दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार रविंद्र कुमार यादव का टिकट वापस लेकर डॉ. इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रविंद्र यादव ने पार्टी पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जन सुराज से चुनाव लड़ने में स्वयं असमर्थता जताई है, क्योंकि जो लोग पिछले एक साल से उनके साथ काम कर रहे थे, वे असहज थे। उनके वोटरों में भी असमंजस की स्थिति थी। सभी लोग उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कह रहे थे। इसलिए अब वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे।
रविंद्र यादव ने कहा कि जन सुराज की ओर से चुनाव लड़ने के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये का बजट बताया गया था। उन्होंने कहा कि यह आम कार्यकर्ता के लिए संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जन सुराज आम कार्यकर्ता के लिए नहीं है और उनके साथ अन्याय हुआ है।
जदयू छोड़कर जन सुराज में शामिल हुए थे रविंद्र यादव
बता दें कि रविंद्र यादव ने जदयू में प्रदेश महासचिव की सदस्यता को अचानक छोड़कर जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद पार्टी ने 20 सितंबर को उन्हें दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके आठ दिन बाद, नामांकन शुरू होने के ठीक एक दिन पहले जन सुराज ने श्री यादव की जगह मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रहने वाले डॉ. इम्तियाज नूरानी को अपना उम्मीदवार बनाया। जन सुराज की ओर से उम्मीदवार बदलने की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। पार्टी ने रविंद्र यादव की जगह डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को नया प्रत्याशी घोषित किया है।
टिकट वापस लेने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान
रविंद्र यादव ने टिकट वापस लिए जाने के बाद पार्टी पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जन सुराज पर अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने का बजट 5 से 7 करोड़ रुपये बताया गया था। यह आम जन सुराज कार्यकर्ताओं के बस की बात नहीं है। रविंद्र यादव ने दावा किया कि दरभंगा के स्नातक मतदाता उनके साथ हैं।
ये भी पढ़ें-
बिहार में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम: बात करने से इनकार किया तो सिरफिरे ने मारी गर्दन पर चाकू, आरोपी फरार
बोले- केवल पैसे के दम पर चुनाव नहीं लड़े जाते
रविंद्र यादव ने कहा कि वह स्नातक मतदाताओं के साथ मिलकर यह साबित करेंगे कि केवल पैसे के दम पर चुनाव नहीं लड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्नातकों के बीच रहकर उनकी आवाज बनकर संघर्ष करने वाले उम्मीदवार भी चुनाव जीत सकते हैं। जन सुराज ने 20 सितंबर को रविंद्र यादव के नाम की घोषणा की थी, जबकि 28 सितंबर को उनकी जगह डॉ. इम्तियाज नूरानी को उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी सामने आई।