फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी

Thu, 09 Apr 2026 07:52 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के लगमा गांव से पंजाब पुलिस ने 15 लाख की साइबर ठगी के आरोपी पंकज झा को गिरफ्तार किया। लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर कार्रवाई हुई। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लुधियाना ले जाया गया। 

विज्ञापन
साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार कर साथ ले जाती पंजाब पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना जिले की साइबर पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से एक बड़े साइबर ठगी गिरोह के सदस्य पंकज झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव का रहने वाला है और उस पर 15 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, लुधियाना के साइबर थाना में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पंकज झा की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। बीते कुछ दिनों से उसकी लोकेशन दरभंगा के आसपास मिल रही थी।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने दरभंगा के घनश्यामपुर थाना से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। स्थानीय पुलिस की मदद से लगमा गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया (ट्रांजिट रिमांड) पूरी कर पंजाब पुलिस आरोपी को अपने साथ लुधियाना ले गई।

विज्ञापन


पढे़ं; 'हम तो दिल्ली के ही थे, बीच में बिहार चले गए थे'; नीतीश ने बताया बिहार को कब मिलेगा नया सीएम

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से साइबर अपराध से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।

गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि गांव में रहकर ही आरोपी अन्य राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें