फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, बीडीओ-सीओ समेत कई घायल

Fri, 02 Jan 2026 10:07 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया। पथराव और लाठीचार्ज में बीडीओ, सीओ सहित कई घायल हुए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में बासोपट्टी के बीडीओ अनिल कुमार, सीओ विकास कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव के पास की है। ग्रामीण सड़क की खराब स्थिति को लेकर आक्रोशित थे और बासोपट्टी–कलुआही एनएच-227 एल मुख्य सड़क को मनमोहन पुल के पास जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  पूर्णिया में सऊदी से लौटे युवक की तालाब में डूबने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

सड़क जाम की सूचना मिलने पर बासोपट्टी बीडीओ अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बीडीओ अनिल कुमार, सीओ विकास कुमार और थानाध्यक्ष विकास कुमार को चोटें आईं।

इस मामले में बासोपट्टी अंचलाधिकारी विकास कुमार के आवेदन पर 19 नामजद और लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार मंडल, अभिमन्यु कुमार मंडल, अमरेश कुमार मंडल, रूपा कुमारी और शांति देवी को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस शेष आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें