फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मुझे शादी से रोका, खुद ब्याह रच रहा'- मैट्रिक की छात्रा का दो बार गर्भ गिराया, तीसरी बार में खोला राज

Fri, 24 Jul 2026 10:54 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में एक नाबालिग लड़की ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने, दो बार जबरन गर्भपात कराने और अब शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह फिलहाल तीन महीने की गर्भवती है और आरोपी किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में एक युवक पर नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपी ने दो बार उसका जबरन गर्भपात कराया। इतना ही नहीं, यदि वह किसी दूसरे युवक से शादी करती है तो उसे गोली मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी संतोष कुमार किसी दूसरी लड़की से शादी करने के लिए रिश्ते देख रहा है, जबकि वह स्वयं तीन महीने की गर्भवती है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी के घर काम करने जाती थी पीड़िता

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आरोपी संतोष कुमार के घर दाई का काम करने जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। वर्ष 2024 में उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। उस समय संतोष उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने और लाने जाया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा हो गया और दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। उस समय उनके प्रेम संबंध की जानकारी दोनों परिवारों को नहीं थी।

दो बार गर्भपात कराया

पीड़िता ने बताया कि परिवार को इस संबंध की जानकारी तब हुई, जब उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। वहां उसने अपने परिवार को बताया कि संतोष के साथ उसका प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करेगा। इसके बाद परिवार ने बेटी की इच्छा का सम्मान करते हुए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी बोले- जो करना है कर लो
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 और 2025 में वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन संतोष ने दोनों बार उस पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया। फिलहाल वह तीसरी बार तीन महीने की गर्भवती है और आरोपी लगातार इस बार भी गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। जब उसने संतोष से कहा कि अब तीन वर्ष का प्रेम संबंध हो चुका है और दोनों को शादी कर लेनी चाहिए, तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि 'जो करना है कर लो, मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा।' इसके बाद 12 मई को गांव में सामाजिक स्तर पर पंचायत बुलाई गई। पीड़िता का आरोप है कि पंचायत में ढाई लाख रुपये देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया, लेकिन उसके परिवार ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद 1 जून को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें- Bihar: रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास पर CBI की रेड, आठ घंटे तक चली पूछताछ; घर से पिस्टल-मैगजीन और कारतूस बरामद

आरोपी के परिवार ने भी शादी से इंकार किया

पीड़िता की मां ने बताया कि संतोष उनकी बेटी को कहीं आने-जाने नहीं देता था और हमेशा अपने साथ रखता था। बाद में जब उन्हें पता चला कि संतोष उनकी बेटी को छोड़ किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है, तो उन्होंने आरोपी की मां से शिकायत की। हालांकि, आरोपी के परिवार ने भी उनकी बेटी से संतोष की शादी कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों (सीडीआर एवं अन्य डिजिटल इनपुट) के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें