फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में नीट परीक्षा को लेकर हंगामा! पत्रकारों को पीटा, पुलिस पर भी पथराव; 59 संदिग्धों की फोटो जारी

Fri, 24 Jul 2026 10:44 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में 59 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पुलिस पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने अब तक 34 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना में घायल पुलिसकर्मी मोनू कुमार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद दरभंगा पुलिस ने 59 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कर लोगों से उनकी पहचान कर सूचना देने की अपील की है। वहीं, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


भीड़ ने पत्रकारों को बनाया निशाना
बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर छात्रों का प्रदर्शन कर्पूरी चौक से शुरू हुआ था। जुलूस जैसे ही बेंता चौक पहुंचा, माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि भीड़ ने सबसे पहले प्रदर्शन की कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों को निशाना बनाते हुए उनकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से पत्रकारों को किसी तरह सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं की भीड़ लहेरियासराय टावर होते हुए समाहरणालय की ओर गई और वहां से लौटने के दौरान लोहिया चौक पर एकत्रित हो गई। इसी दौरान भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद जब उपद्रवी लगातार हमला करते रहे, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद हंगामा कर रहे छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 'बजट पूरा खर्च नहीं, जो खर्च किए उनमें हजारों करोड़ का हिसाब नहीं'- कैग ने बिहार सरकार का खोला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच उपद्रवियों को मौके से गिरफ्तार किया
घटना की सूचना मिलते ही डीएम कौशल कुमार, डीआईजी मनोज कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच उपद्रवियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान कर उनकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें