मंत्री मंगल पांडेय ने अस्पताल का किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित सांसद गोपालजी ठाकुर एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ऑफ नगर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उद्घाटन सभा में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिथिलांचल की रीति-रिवाज पाग चादर और माला पहना कर स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार के ओरल कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित होगा होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल।
बताया जाता है बिहार की सरकार ने सदर अस्पताल के लिए बनाए 100 बेडों के भवन को डेडीकेटेड कैंसर हॉस्पिटल को हैंड ओवर कर दिया है। यह अस्पताल आज से काम करना शुरू कर दिया है। इस अस्पताल में अभी प्रथम चरण में मुंह, सिर और गर्दन के कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज से लेकर कीमोथेरेपी और फिजियोथेरेपी तक किया जाएगा। अब कैंसर के मरीजों को महंगे इलाज के बड़े शहर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य सचिव डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार बिहार में मुंह सिर और गर्दन के कैंसर रोगियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब इस रोग से पीड़ित मरीजों को इलाज के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि खास करके मुंह के कैंसर पीड़ितों को ऑपरेशन के बाद रेडियेशन कराने के बाद उनकी आवाज बदल जाती है। इसके लिए यहां फिजियोथेरेपी की व्यवस्था भी की गई है।
सभा को संबोधित करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, बिहार में कैंसर रोग एक गंभीर बीमारी के रूप में फैल रहा है। इस संस्था को पूरे बिहार के लोगों को ध्यान में रखते हुए ओरल कैंसर पीड़ितों के होमी भाभा कैंसर अस्पताल के माध्यम से डेडीकेटेड किया है। इसको पूरे बिहार के परिपेक्ष्य में इस अस्पताल को और विकसित करने वाले हैं। इस अस्पताल के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आ रही है। इसके चालू हो जाने मिथिलांचल, कोसी और सीमांचल के कैंसर पीड़ित लोगों को इलाज में काफी सुविधा मिलेगी।