फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Mon, 11 Aug 2025 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में हुई गोली मारकर हत्या की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत शिवा रामपुर छहर में मोहम्मद सब्बीर उर्फ़ भुट्ट की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र मोहम्मद कैश की लिखित शिकायत पर अंधराठाढ़ी थाना कांड संख्या 118/25 दर्ज किया गया।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय किशुन कुमार पासवान और 23 वर्षीय चंदन कुमार पासवान के रूप में हुई है। दोनों शिवा रामपुर, थाना अंधराठाढ़ी, जिला मधुबनी के निवासी हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद सीतामढ़ी में हाहाकार, सड़क टूटी; गांवों में कैद लोग

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी राह चलते लोगों से रुपये और सामान की छीना-झपटी जैसी आपराधिक वारदातों में लिप्त रहे हैं और कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा उनसे गहन पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें