फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बरात पर उपद्रवियों ने किया हमला, दूल्हा सहित सात बराती घायल; हमले के बाद अफरातफरी का माहौल

Tue, 10 Jun 2025 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: बरातियों ने बताया कि यह हमला किसी साजिश के तहत किया गया है। उनका आरोप है कि दूल्हे के एक रिश्तेदार और दुल्हन के गांव के कुछ युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जब बरात वापस लौटने लगी, तो दुल्हन पक्ष में भी हड़कंप मच गया। दुल्हन पूजा कुमारी, उसकी बहनें और परिवार के अन्य सदस्य मायूस हो गए। मां निर्मला देवी बिलख पड़ीं।
विज्ञापन
शादी करने आये दूल्हा सहित बरातियों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लोरिका गांव में सोमवार की रात बरात पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा ललन सहनी समेत सात बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिंहवाड़ा सीएचसी लाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि तमाम घटनाक्रमों के बावजूद मंगलवार की सुबह शादी की रस्में पूरी कर दूल्हा-दुल्हन की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन


नाचते-गाते पहुंची थी बरात, फिर हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव से धूमधाम के साथ निकली बारात जैसे ही सिंहवाड़ा थाना अंतर्गत लोरिका गांव पहुंची, वैसे ही गांव के मोड़ पर घात लगाए बैठे उपद्रवियों ने अचानक बरातियों पर हमला बोल दिया। बरात में भगदड़ मच गई। डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बाराती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लाठी-डंडों से हमला हो गया। हमले में दूल्हा ललन सहनी, अर्जुन सहनी, चंद्र किशोर सहनी, शिव शंकर सहनी, रामजी सहनी, प्रमोद सहनी, राहुल कुमार और विक्की कुमार घायल हो गए। इनमें अर्जुन सहनी और चंद्र किशोर सहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

चौर-बगीचे से भागकर बचाई जान
घटना के बाद अफरातफरी मच गई। कई बाराती जान बचाकर इधर-उधर भागे। दूल्हा समेत बरातियों ने किसी तरह चौर और बगीचे के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। भागने के दौरान कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। दूल्हे के चाचा शंकर सहनी ने बताया कि दूल्हा ललन सहनी, बिरजन सहनी का पुत्र है, जिसकी शादी लोरिका गांव के स्व. सत्तो सहनी की पुत्री पूजा कुमारी से तय हुई थी। नौ जून की शाम को बरात पूरे रीति-रिवाज और बाजे-गाजे के साथ रवाना हुई थी। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दूल्हे को गांव के बाहर तक विदा करने आई थीं।
विज्ञापन


पढ़ें: छह कुख्यात अपराधी जिला बदर, अब यहां देनी होगी हाजिरी; एसपी राकेश कुमार ने की सख्त कार्रवाई    

साजिशन हमला होने की आशंका
बरातियों ने बताया कि यह हमला किसी साजिश के तहत किया गया है। उनका आरोप है कि दूल्हे के एक रिश्तेदार और दुल्हन के गांव के कुछ युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जब बरात वापस लौटने लगी, तो दुल्हन पक्ष में भी हड़कंप मच गया। दुल्हन पूजा कुमारी, उसकी बहनें और परिवार के अन्य सदस्य मायूस हो गए। मां निर्मला देवी बिलख पड़ीं।
विज्ञापन


गणमान्य लोगों की पहल पर संपन्न हुआ विवाह
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचे और दूल्हे से बातचीत कर उसे विवाह के लिए तैयार किया। मंगलवार की सुबह दूल्हा किसी तरह दोबारा विवाह मंडप पहुंचा, जहां एक घंटे के भीतर शादी की सारी रस्में निभाई गईं और दुल्हन को विदा किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें