फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संजय सरावगी के घर पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, मां के निधन पर दी श्रद्धांजलि; रामकृपाल यादव भी मौजूद ‘

Thu, 19 Feb 2026 10:33 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पहुंचकर उनकी माता राधा देवी सरावगी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। कई नेताओं ने भी शोक जताया और परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
संजय सरावगी के घर पहुंची मंत्री श्रेयसी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और मंत्री रामकृपाल यादव बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के दरभंगा स्थित आवास पहुंचे। नेताओं ने उनकी दिवंगत माता राधा देवी सरावगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। मंत्री ने कहा कि संजय सरावगी से उनका पारिवारिक संबंध रहा है और वे उनके दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट करने आई हैं। 

पढ़ें: एनएच-48 पर केमिकल टैंकर से ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, रिसाव से दहशत; घंटों जाम; दमकल की टीमें पहुंचीं
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का निधन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन के बाद से पार्टी नेताओं और समर्थकों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह (सीवान), पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक डॉ. अच्युतानंद सिंह (महनार), पूर्व विधायक नगीना देवी (बथनाहा, सीतामढ़ी), विधायक रजनीश कुमार (तेघड़ा), विधायक मीसा सिंह (प्राणपुर), विधायक कविता पासवान (कोढ़ा), प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता, विधायक मैथिली ठाकुर (अलीनगर, दरभंगा) तथा बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें