फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेकाबू सांड ने मचाया उत्पात; किसान को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा, गांव में दहशत

Wed, 06 May 2026 10:57 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा में बेकाबू सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। ये भी पढ़ें...

विज्ञापन
सांड के हमले के बाद महिला को उठाते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के बुधकारा गांव में एक बेकाबू सांड के हमले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस घटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला का इलाज पहले सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भैंस को देखकर सांड हुआ उग्र
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र निवासी महेश सहनी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान तेहवारा गांव निवासी रेहाना खातून के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महेश सहनी अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक भैंस को देखकर सांड अचानक उग्र हो गया और महेश पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सांड में महिला पर भी किया हमला
इसी दौरान उसी रास्ते से अपने परिजन के साथ बाइक से गुजर रही रेहाना खातून पर भी सांड ने हमला कर दिया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और रेहाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों ने एंबुलेंस की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि घायल को तुरंत डीएमसीएच भेजने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मृत व्यक्ति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होती है। बाद में समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय पासवान ने बताया कि महेश सहनी को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि घायल महिला की स्थिति गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें-   Bihar News : कल कई रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, स्कूल भी बंद; जानिए आपके लिए कौन सा रास्ता होगा आसान
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, यह सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है और अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। लोग उसे कई बार गांव से खदेड़ चुके हैं, लेकिन वह बार-बार लौट आता है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और लोग प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें