फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: FIR से नाम हटाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, कूदकर जान देने की देता रहा धमकी, फिर ऐसे उतारा गया नीचे

Fri, 15 May 2026 11:22 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा  में जमीन विवाद से जुड़े कथित झूठे मुकदमे में नाम हटाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 7 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, प्रशासन और युवक के गुरुजी के समझाने पर वह नीचे उतरा।  
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग या पारिवारिक विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मामला जमीन विवाद से जुड़े कथित झूठे मुकदमे का है। दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह गांव में एक युवक प्राथमिकी से अपना नाम हटाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। करीब सात घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


FIR में नाम आने से नाराज था युवक
बताया जाता है कि राजाराम यादव का 28 वर्षीय बेटा अमरजीत यादव गांव में जमीन विवाद से जुड़े एक FIR में नाम आने से नाराज था। युवक का आरोप था कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की साजिश रची जा रही है। इसी के विरोध में वह गुरुवार दोपहर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से लोगों को कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।

गांव में मचा हड़कंप
युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। परिजन भी लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलने के बाद बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता और सीओ धनश्री बाला ने माइक के जरिए युवक को समझाने का प्रयास किया। युवक लगातार आरोपियों को जेल भेजने और FIR से नाम हटाने की मांग करता रहा। काफी देर तक समझाने के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

गुरुजी की बात का हुआ असर
स्थिति बिगड़ती देख युवक के गुरुजी जटाशंकर झा को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने माइक के माध्यम से अपने शिष्य को समझाया और शांत रहने की अपील की। गुरुजी की बातों का असर हुआ और करीब छह से सात घंटे बाद युवक आखिरकार टावर से नीचे उतर आया।

ये भी पढ़ें: पहले हुई किसी और से शादी, फिर प्रेमी संग होटल में मिली युवती, पंचायत ने सुनाया फैसला और गांव बना बाराती
विज्ञापन


लिखित आश्वासन के बाद उतरा युवक
प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद युवक शांत हुआ। युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही ग्रामीणों और परिजनों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर युवक को मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें