फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: समस्तीपुर में टला बड़ा रेल हादसा, मेन लाइन छोड़कर जमीन पर आया इंजन, दो लोको पायलट निलंबित

Wed, 13 Mar 2024 12:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Railway News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के भगवानपुर देसूआ रेलवे स्टेशन के एलसी नंबर 34सी के पास बुधवार सुबह एक मालगाड़ी का इंजन मेन लाइन को छोड़कर बाहर आ गया, जिससे इंजन जमीन से उपर लटक गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ देर के लिए समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर ट्रेन सेवा बाधित हुई। 
 
विज्ञापन
समस्तीपुर में टला बड़ा रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाउन एफसीआई मालगाड़ी ट्रेन मुजफ्फरपुर से 58 बोगियों में एफसीआई का आनाज लेकर कटिहार के लिए चली थी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह 5.40 बजे यह ट्रेन भगवानपुर देसूआ स्टेशन पर पहुंची थी। इसे आगे जाना था, लेकिन क्रॉसिंग के कारण इस ट्रेन को साइड लाइन में लगाया जा रहा था। स्टेशन से सटे गुमटी में लगी लाइट के कारण उसे पीला सिंग्नल दिखाई दिया, जिस कारण ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया। नतीजा ये हुआ कि ट्रेन साइड लाइन के डेड स्टॉप (ठोकर) को तोड़कर बाहर निकल गई। यह महज संयोग कहे कि आगे रेलवे गुमटी के कारण पहुंच पथ बना था। जिस कारण इंजन आगे से मिट्टी पर फंस गया।

विज्ञापन


दुर्घटना राहत टीम पहुंची
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को पुन: रेलवे पटरी पर लाने में कम से कम 5 से 6 घंटा का समय लग सकता है। रेलवे की दुर्घटना राहत टीम के 100 से अधिक सदस्य इस कार्य में लगे हुए हैं। पहले इंजन से जुड़े बोगी को कटकर पीछे किया गया है। जिसके बाद इंजन को पटरी पर लाने के लिए टीम लग गई है। 

रेलवे गुमटी भी हुई क्षतिग्रस्त 
इस हादसे के कारण रेलवे गुमटी का बूम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण मेनुअल गेट को बंद और खोल कर ट्रेनों को पास कराया जा रहा है। सुरक्षा के ख्याल से मौके पर आरपीएफ को तैनात किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीपी वर्मा अपनी टीम के साथ इस कार्य में जुटे थे। 
विज्ञापन


डीआरएम ने क्या कहा
वहीं, डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि इस हादसे के कारण रेल सेवा प्रभावित नहीं हुई है। रेलवे कर्मी बचाव राहत कार्य में लगे हैं। पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है। जांच उपरांत अन्य दोषी अधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें