फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत; जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

Wed, 03 Jun 2026 05:33 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी में बड़ा हादसा हो गया है। एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई है। जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में सात बच्चे डूबे गए थे, बाकी दो को बचाने की कोशिश की गई। वहीं, मृतक के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घटना स्थल का फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधुबनी में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। खेल-खेल में इतनी बड़ी घटना घटित हो जाएगी इस बात का किसी को अंदाजा तक नहीं था। जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में एक साथ सात बच्चों के डूबने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। इस बीच एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। दो बच्चों को बचाया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जेसीबी से बने गड्ढे में नहाने के लिए सात बच्चे दोपहर पहुंचे थे। यह घटना बिस्फी थाना क्षेत्र के केरवार गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद बोले- रिजल्ट के बाद मुझे फंसाने की साजिश रची गई

एक साथ सात बच्चों के डूबने से भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी के एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल लिया। गड्ढे के पास खेत में सात जोड़ी चप्पलें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


 चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई
बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी शारंग पानी पांडेय ने बताया कि गड्ढे में डूबने से कुल सात बच्चे थे, जिसमें पांच की मौत हो गई है दो बच्चे गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल बेनीपंट्टी में भर्ती है इनका इलाज किया जा रहा है। मृतक के परिवार को चार लाख रुपये सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा स्वयं घटना की सूचना मिलती ही अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अधिकारी लगातार घटना से जुड़ी हर एक जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें