फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा: स्नातक सीट पर जन सुराज का बड़ा बदलाव, रविंद्र यादव की जगह डॉ. इम्तियाज नूरानी को बनाया उम्मीदवार

Mon, 28 Sep 2026 09:54 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने घोषित उम्मीदवार रविंद्र कुमार यादव को बदल दिया है। पार्टी ने अब डॉ. मो. इम्तियाज नूरानी को नया उम्मीदवार घोषित किया है। 20 सितंबर को रविंद्र यादव के नाम की घोषणा के महज आठ दिन बाद उम्मीदवार बदले जाने से चुनावी चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
डॉ मुमताज़ नूरानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार रविंद्र कुमार यादव को बदल दिया है। पार्टी ने अब डॉ. मो. इम्तियाज नूरानी को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार बदलने के नए फैसले से चुनावी समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


डॉ. नूरानी पिछले बार 2020 के पंचायत प्रतिनिधि चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अब दरभंगा विधान परिषद स्नातक चुनाव में एक बार फिर डॉ. नूरानी को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि जन सुराज के नए उम्मीदवार डॉ. मो. मुमताज नूरानी मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रहने वाले हैं। वे समाजसेवी स्व. सदरुल हक के बेटे हैं। डॉ. नूरानी बड़े व्यवसायी होने के साथ प्रतिष्ठित डॉक्टर भी हैं। बताया जाता है कि उनका सामाजिक और व्यावसायिक अनुभव उन्हें मतदाताओं के बीच मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर सकता है। डॉ. नूरानी को उम्मीदवार बनाए जाने से दरभंगा स्नातक चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

बता दें कि जन सुराज ने जदयू की सदस्यता छोड़कर आए रविंद्र कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। अब नामांकन और चुनाव से पूर्व एक बार फिर जन सुराज ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए चुनावी समीकरण बदलने की तैयारी की है।

ये भी पढ़ें- बिहार: जमुई कोर्ट पहुंचा ‘मड़वा पहाड़’ कांड का मुख्य आरोपित नंदन यादव, सुरक्षा में छावनी बना व्यवहार न्यायालय

बताया जाता है कि डॉ. नूरानी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और अब भी कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें होने की बात सामने आ रही है। 20 सितंबर को जन सुराज ने रविंद्र यादव को टिकट देने की घोषणा की थी और मात्र आठ दिनों बाद ही उम्मीदवार को बदल दिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें