फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मेला देखकर लौट रही बोलेरो कोसी बांध से नीचे पलटी, दो लोगों की मौके पर मौत; तीन घायल

Fri, 18 Sep 2026 09:25 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में मेला देखकर लौट रही सहरसा की बोलेरो कोसी बांध से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।
विज्ञापन
सहरसा के लोगों की बोलेरो दरभंगा में दुर्घटनाग्रस्त। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र के गोबराही गांव के पास मेला देखकर लौट रहे सहरसा जिले के लोगों की बोलेरो कोसी बांध से नीचे गड्ढे में पलट गई। बोलेरो में सवार पांच लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे में पलटी बोलेरो से तीन लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को गड्ढे से निकालकर जब्त कर लिया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

विज्ञापन

इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र निवासी मो. दिलदार और मोहम्मद चांद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान मो. गुड्डू, आसिफ और चांद के रूप में हुई है। तीनों घायलों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बिहार: पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव में वाहन का शीशा टूटा; ASI घायल उपचार जारी

बताया जाता है कि बोलेरो चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। गति तेज होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर बांध के नीचे गड्ढे में पलट गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने जानें क्या बताया?

विज्ञापन

इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक मृतक मो. चांद के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जबकि दूसरे मृतक दिलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें