फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पोते को पीटने से रोका तो मां पर बरसा बांस, सिर पर कई वार कर बेटे ने ली जान; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 04:31 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र के बिसबीघा गांव में बेटे ने मां की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि मां ने पोते की पिटाई करने से बेटे को रोका था। इसी बात से नाराज आरोपी ने उसके सिर पर बांस से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फेकला थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र के बिसबीघा गांव में एक बेटे ने अपनी मां की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतका ने अपने पोते की पिटाई करने से बेटे को मना किया था। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने मां के सिर पर बांस से कई बार वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटा घर छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान उपेंद्र यादव की पत्नी प्रमिला देवी (60) के रूप में हुई है। वहीं, महिला की हत्या उसके मंझले बेटे ज्ञानी कुमार यादव ने की है। फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापर ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पोते की पिटाई से रोकने पर मां पर किया हमला

विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रमिला देवी का बेटा ज्ञानी कुमार यादव अपने बेटे की पिटाई कर रहा था। प्रमिला देवी ने उसे पोते को पीटने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर ज्ञानी ने घर के बाहर रखे बांस से अपनी मां के सिर पर कई बार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण प्रमिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ज्ञानी कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- बिहार: वर्चस्व की आग में झुलसा बेगूसराय, 16 साल के युवक की गोली लगने से मौत; सड़क पर उतरे परिजन

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने बेटे की पिटाई कर रहा था, जिसे उसकी मां ने रोकने की कोशिश की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने मां के सिर पर बांस से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें