फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पैरों में जंजीर, हाथों में ताले...'; मदरसे से भागे चार बच्चे, मौलाना पर मारपीट करने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 08:53 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के एक मदरसे से चार नाबालिग बच्चे पैरों और हाथों में जंजीर व ताला लगे होने की हालत में भाग निकले। बच्चों ने मौलाना पर मारपीट, शौचालय साफ कराने और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड केयर संस्थान को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
बदहवास बैठे बच्चे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले से बच्चों के उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एपीएम थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे से चार नाबालिग बच्चे पैरों और हाथों में जंजीर व ताला लगे होने की हालत में भाग निकले। बच्चों ने मदरसे के मौलाना पर मारपीट करने, शौचालय साफ कराने और अन्य काम कराने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे मधुबनी जिले के अररिया संग्राम क्षेत्र के रहने वाले हैं और करीब एक माह पहले कुरान की शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदरसा इस्लामिया नगर बलुआहा आए थे।

पढ़ाई के बजाय कराए जाते थे दूसरे काम
बच्चों का आरोप है कि मदरसे में उनसे पढ़ाई के बजाय शौचालय की सफाई, जलावन काटने और अन्य काम कराए जाते थे। जब वे इसका विरोध करते या घर जाने की बात करते थे, तो उनके साथ मारपीट की जाती थी। बच्चों ने बताया कि लगातार विरोध करने के कारण मौलाना ने उनके पैरों में जंजीर और ताले लगवा दिए थे, ताकि वे मदरसा छोड़कर भाग न सकें।
विज्ञापन


मौका मिलते ही मदरसे से भाग निकले
बच्चों के अनुसार, शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए मौलाना बाहर गए थे और उन्हें मदरसे में बंद कर दिया गया था। इसी दौरान वे किसी तरह बाउंड्री पार कर वहां से निकलने में सफल हो गए। भागते-भागते वे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव पहुंच गए, जहां एक पेड़ के नीचे बैठ गए। ग्रामीणों की नजर जब बच्चों के पैरों में बंधी जंजीरों और ताले पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने पुलिस और चाइल्डलाइन को दी सूचना
स्थानीय ग्रामीण कन्हैया चौधरी और सुमन सिंह ने बताया कि बच्चों के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। बच्चों की आपबीती सुनने के बाद उन्होंने तत्काल चाइल्डलाइन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक पूछताछ की।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बुकिंग के बहाने बुलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; शोर मचाने पर बचीं दो बहनें
विज्ञापन


चाइल्ड केयर संस्थान को सौंपे गए बच्चे
बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को चाइल्डलाइन की मदद से चाइल्ड केयर संस्थान को सौंप दिया गया है। बच्चों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और वे दरभंगा के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर बच्चों को उनके हवाले किया जाएगा। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें