फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा का अनोखा अंदाज; राजनीति छोड़ पहुंचे क्लासरूम, पढ़ाने लगे ऑर्गेनिक केमिस्ट्री

Fri, 29 May 2026 10:46 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरकारी स्कूल के बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाते नजर आ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर केमिकल बॉन्ड और रासायनिक सूत्र समझाए।  
विज्ञापन
बच्चों को ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ाते पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में जाले से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। स्कूल निरीक्षण के दौरान विधायक जी बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाने लगे। उन्होंने छात्रों को ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और केमिकल बॉन्ड के बारे में समझाया। विधायक के पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में वह राजनीति से इतर एक शिक्षक के रूप में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान खुद बन गए शिक्षक
दरअसल, विधायक जीवेश मिश्रा जाले विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने क्लासरूम में जाकर बच्चों के बीच बैठना शुरू किया और फिर खुद ही पढ़ाने लगे। बच्चों ने भी बड़े ध्यान से उनकी बातें सुनीं और पढ़ाई में रुचि दिखाई।
विज्ञापन


ब्लैकबोर्ड पर समझाया केमिकल बॉन्ड
विधायक जी ने क्लास में पहुंचते ही हाथ में मार्कर उठाया और ब्लैकबोर्ड पर रासायनिक बंधन समझाना शुरू कर दिया। वीडियो में वह बच्चों से कहते नजर आ रहे हैं कि 'हम परीक्षा दे रहे हैं, आपके सर के पास यदि पास हो जाएंगे तो हमको भी यहां क्लास लेने का अवसर मिल जाएगा।' इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रोवैलेंट बॉन्ड को समझाते हुए Na+ और Cl- के बीच बनने वाले बॉन्ड की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि सोडियम और फ्लोरिन मिलकर सोडियम फ्लोराइड बनाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नमक का रासायनिक सूत्र भी समझाया।

विधायक के अंदाज से खुश हुए बच्चे और शिक्षक
विधायक के इस अनोखे अंदाज को देखकर स्कूल के शिक्षक और छात्र काफी हैरान और खुश नजर आए। राजनीति में सक्रिय नेता का शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहले मिली थी धमकी, अब किया हमला; गोली लगने के बाद भी शिक्षक ने नहीं हारी हिम्मत, खुद पुलिस को दी सूचना

शिक्षा व्यवस्था को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में एक विधायक का स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे शिक्षा के प्रति सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें