फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोसी में मौत का मंजर! नाव डूबने के घंटों बाद SDRF को मिली पहली सफलता, एक महिला का शव बरामद

Wed, 10 Jun 2026 07:20 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga: दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में कोसी नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद चार लोग लापता हो गए। घटना के कई घंटे बाद तक राहत-बचाव अभियान जारी रहा। SDRF की टीम ने पांच घंटे बाद एक महिला का शव बरामद कर लिया, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
नदी में तलाश रही SDRF की टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र की कोसी नदी में हुए बड़े नाव हादसे में लापता चार लोगों का घटना के करीब पांच घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया था। हादसे में डूबे लोगों की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवारा गांव निवासी शिवशंकर यादव की पत्नी कंचन देवी, कुबौल मुसहरी निवासी राजाराम सदा की पत्नी अमीरा देवी तथा देबू सदा की बेटी नेहा कुमारी के रूप में हुई है।  परिजनों का नदी किनारे रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों और परिजनों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही थी। लोग उनके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे थे।

विज्ञापन


तेज धारा में डगमगाई नाव, मच गई चीख-पुकार
घटना के प्रत्यक्षदर्शी अभिनंदन यादव ने बताया कि कुबौल और तरवारा गांव के महिला-पुरुष एक छोटी नाव पर सवार होकर कोसी नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नदी की तेज धारा में नाव असंतुलित होकर डगमगाने लगी। जब तक नाव पर सवार लोग कुछ समझ पाते, तब तक नाव नदी में समा गई और देखते ही देखते सभी लोग डूबने लगे। नाव पर सवार करीब सात लोग तैरकर बाहर निकल आए, जिन्हें एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन और SDRF ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर अपने परिजनों की तलाश में जुट गए। वहीं सूचना मिलने पर बिरौल के एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल SDRF टीम को बुलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू करवाई। हालांकि घटना के करीब छह घंटे बाद भी डूबे लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन


खेती के लिए नदी पार करना बना हादसे की वजह
बताया जाता है कि इस इलाके के किसान प्रतिदिन नाव के सहारे नदी पार कर खेती करने जाते हैं। बुधवार को भी ग्रामीण मूंग तोड़ने के लिए नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद लापता लोगों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें: आठ जून की रात घर से निकला मजदूर, तीन दिन बाद पेड़ के नीचे मिला शव! जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


SDRF को मिली पहली सफलता, महिला का शव बरामद
नाव हादसे में डूबी महिला शिवशंकर यादव की पत्नी कंचन देवी का शव SDRF की टीम ने कोसी नदी से बरामद कर लिया है। हादसे के करीब पांच घंटे बाद मिले इस शव के बाद अब लापता लोगों की संख्या घटकर दो रह गई है। SDRF की टीम अन्य लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें