मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 में उड़ान से ठीक पहले 80 वर्षीय महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। शुगर और ब्लड प्रेशर कम होने की जानकारी के बाद डॉक्टरों ने जांच की और उन्हें विमान से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी। महिला को उतारने और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने में करीब दो घंटे लगे। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों ने देरी को लेकर हंगामा किया।
मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 में मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने से ठीक पहले सवार एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला यात्री का शुगर और ब्लड प्रेशर लो होने की जानकारी सामने आने के बाद विमान के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को विमान के अंदर बुलाया गया। विमान में सवार महिला यात्री की जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें विमान से सफर करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
इधर, महिला यात्री के बीमार पड़ जाने और टेकऑफ में देरी होने से विमान में बैठे यात्री हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे की देरी के बाद विमान यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए रवाना हो सका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
टेकऑफ से ठीक पहले बिगड़ी बुजुर्ग महिला की हालत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान दरभंगा के लिए टेकऑफ करने की तैयारी में था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला की हालत को देखते हुए विमान को रोक दिया गया और चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी प्रारंभिक जांच की।
विज्ञापन
डॉक्टर की सलाह पर महिला को विमान से उतारा
जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर महिला को विमान से उतार लिया गया, ताकि उनका समुचित उपचार और निगरानी की जा सके। इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
दो घंटे बाद दरभंगा के लिए रवाना हुई फ्लाइट
बुजुर्ग महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद SG-115 फ्लाइट ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी और यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंची। घटना के कारण यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।