फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला होमगार्ड जवान प्रेमी संग फरार, शादी के झांसे में अपहरण का आरोप; भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 10 Apr 2026 12:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला होमगार्ड जवान के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को शादी के झांसे में फंसाकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के नंदापट्टी गांव निवासी बिमल पासवान अपने साथ भगा ले गया है।
विज्ञापन
घनश्यामपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में होमगार्ड में तैनात एक महिला जवान के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


ट्रेनिंग के बाद घर लौटी थी युवती

पीड़ित भाई के अनुसार, उसकी बहन लखीसराय से होमगार्ड की ट्रेनिंग पूरी कर 31 दिसंबर की शाम को घर लौटी थी। इसके अगले ही दिन यानी 1 जनवरी की दोपहर वह घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के नंदापट्टी गांव निवासी बिमल पासवान ने शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर लिया है। बताया गया कि काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि वही उसे अपने साथ भगा ले गया है।

पढ़ें: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी 

परिवार और समाज स्तर पर प्रयास

परिजनों ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए परिवार और समाज के लोगों के साथ कई बार प्रयास किए गए। इस दौरान आरोपी के घर और उसके पिता मनोज पासवान से मिलने पर विवाद की स्थिति भी बनी, जहां गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया गया है। इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा। भाई ने बताया कि उसकी बहन पिछले लगभग चार महीने से लापता है और उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार लगातार परेशान है और न्याय की गुहार लगा रहा है। इस मामले में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें