फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर से खींचकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुकदमा वापस नहीं लेने पर मारने का आरोप

Thu, 06 Aug 2026 02:50 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव में एक व्यक्ति की कथित रूप से घर से खींचकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर पुरानी रंजिश और मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव में गुरुवार को घर से खींचकर एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सीताराम पंडित के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


घर का दरवाजा खुलते ही हमला
परिजनों ने बताया कि गुरुवार को रामलोचन भगत तीन-चार लोगों के साथ मृतक के घर पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। जैसे ही सीताराम पंडित ने दरवाजा खोला, सभी आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर खींच लिया और कथित रूप से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। परिजनों के बाहर आने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह?
परिजनों के अनुसार, मृतक का गांव के ही रामलोचन भगत और सुधीर भगत से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 26 जुलाई को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें सीताराम पंडित और उनके बेटे के हाथ-पैर टूट गए थे। उस मामले में पतोर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


'मुकदमा वापस नहीं लिया तो अंजाम भुगतोगे'
परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उनका कहना है कि गुरुवार की घटना उसी रंजिश का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: कब से हटेगा शहरों में फैला का कूड़ा? नगर निगम के संविदा कर्मियों से सरकार का हो गया समझौता
विज्ञापन


FSL टीम जुटी जांच में
पतोर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें