बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने डीएमसीएच में नए अस्पताल अधीक्षक और डीएमसी में नए प्राचार्य की तैनाती की गई है। बता दें कि डीएमसीएच की नई अधीक्षक डॉ शीला कुमारी को बनाया गया है। वहीं डीएमसी के नए प्राचार्य पद पर डॉ अलका झा को तैनात किया गया है।
बता दें कि डीएमसी के प्रिंसिपल डॉ केएन मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो गए थे। जबकि डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ अलका झा को वरीयता के आधार पर अधीक्षक से प्रिंसिपल बनाया गया है। आज स्वास्थ्य विभाग के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा दोनों पदों पर महिला डॉक्टरों की तैनाती के बाद डॉक्टरों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
डॉ शीला कुमारी ने कहा है कि सरकार के द्वारा नोटिफिकेशन मिल गया है। मंगलवार को विधिवत रूप से प्रभार ग्रहण करने के बाद काम करना शुरू कर दूंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय यहां इलाज कराने आने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। मरीजों को सही तरीके से दवा मील सके इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। वहीं प्रिंसिपल पद पर तैनात हुई डॉ अलका झा ने कहा कि सरकार के निर्देश पर पदभार ग्रहण करूंगी। मेरी प्राथमिकता होगी कि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दिया जाएगा।