फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या, घर लौटते वक्त वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Apr 2026 11:36 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के बाजीतपुर थाना क्षेत्र में एक डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने ननिहाल से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। गले में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती FSL की टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बाजीतपुर थाना क्षेत्र में एक डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नरहा बांध के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने युवक को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही बाजीतपुर थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली। पुलिस ने देर रात ही शव का परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


घर लौटते वक्त हुई वारदात

मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के विनोद महतो के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल नरहर गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके गले में गोली मारी, जो आर-पार हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। इसके बाद जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जो मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पत्नी ने बताई पूरी घटना

मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि उनके पति अपने ननिहाल गए हुए थे। रात में पुलिस से उन्हें घटना की जानकारी मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचीं, तब तक उनके पति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके पति बाइक से नरहर गांव से अपने घर अचलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान महुआटोल बांध के पास किसी ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति टेंट हाउस और डीजे का काम करते थे।
विज्ञापन


हत्या की वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस कारण से की। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 12 बजकर 39 मिनट पर शव का परीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे
विज्ञापन



सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, जल्द खुलासे का दावा

गुरुवार की सुबह एक बार फिर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बेनीपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बासुकीनाथ झा ने बताया कि घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है। फिलहाल शव का परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें