फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गंगा स्नान से श्रद्धालुओं को ला रही ऑटो में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक युवक की मौत और किशोरी गंभीर

Mon, 24 Feb 2025 10:23 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Collision Between Truck and Auto: मुसरी घरारी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास ऑटो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में गंगा स्नान से लौट रहे बेनीपट्टी निवासी की मौत हो गई। इस घटना में एक किशोरी भी जख्मी हुई है।
विज्ञापन
जांच में पहुंची मुसरी घरारी थाने की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में मुसरी घरारी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-मुसरी घरारी सड़क के पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक ट्रक ने पीछे से ऑटो में ठोकर मार दी। इस घटना में ऑटो पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी किशोरी को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बेनीपट्टी गांव के रहने वाले रामफल मंडल के पुत्र मोहन मंडल 40 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक की ग्रामीण रूणा देवी ने बतलाया कि गांव के मोहन मंडल समेत नौ लोग एक टोटो से गंगा स्नान करने के लिए रविवार रात सिमरिया के लिए निकले थे। सुबह सिमरिया में गंगा स्नान करने के बाद उसी टोटो से वापस बेनीपट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान मूसरी घरारी से जब ऑटो आगे बढ़ी, पीछे से एक ट्रक ने ऑटो में पेट्रोल पंप के पास पीछे से ठोकर मार दी।

इस घटना में मोहन मंडल के अलावा गांव के ही अशोक कामत की बेटी चंदा कुमारी जख्मी हो गई। जख्मी दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां मोहन मंडल को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। जबकि चंदा का उपचार चल रहा है। उधर, इस घटना के बाद गंगा स्नान करने गए लोगों के बीच कोहराम मच गया। घटना के बारे में गांव के लोगों ने गांव में सूचना दी है। हालांकि, अभी गांव के लोग समस्तीपुर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
मुसरी घरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें गंगा स्नान से लौटे एक श्रद्धालु की मौत हुई है। एक किशोरी का उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पदाधिकारी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें