फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज कराई गई FIR

Thu, 28 Aug 2025 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: भाजपा जिलाध्यक्ष ने साइबर थाना को दिए आवेदन में कांग्रेस नेता मो. नौशाद को आरोपी बनाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के कार्यक्रम के दौरान सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल चौक पर मो. नौशाद के मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली दी गई।
विज्ञापन
दर्ज कराई गई FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा मंच से गाली देने के मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी उर्फ मन्ना ने साइबर थाना, दरभंगा में मो. नौशाद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 466/25 दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने कहा है कि 27 अगस्त को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान देश के प्रधानमंत्री और उनकी स्व. माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान हुआ है।

विज्ञापन


पढे़ं; ज्वेलर्स की दुकान पर गोलियां तड़तड़ाईं! बाजार में मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट; मौके से दो खोखा बरामद

भाजपा जिलाध्यक्ष ने साइबर थाना को दिए आवेदन में कांग्रेस नेता मो. नौशाद को आरोपी बनाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के कार्यक्रम के दौरान सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल चौक पर मो. नौशाद के मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली दी गई। इस दौरान किसी ने विरोध नहीं किया। बाद में जब यह वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर माफी मांगी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति है। पहले गाली दिलवाई गई और जब मामला तूल पकड़ने लगा तो वीडियो जारी कर माफी मांगी गई।

इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आदित्य नारायण मन्ना द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें