फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संजय सरावगी की माता को श्रद्धांजलि देने दरभंगा पहुंचे राज्यपाल और CM, कहा- परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

Tue, 24 Feb 2026 07:31 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माता संजय सरावगी राधा देवी सरावगी के निधन के बाद दरभंगा में शोक का माहौल है। श्रद्धांजलि देने के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं का लगातार आगमन हो रहा है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी के निधन के बाद दरभंगा में शोक का माहौल है। शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए एनडीए के कई वरिष्ठ नेता लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं। सभी नेताओं ने परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

इसी क्रम में बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे। दोनों नेताओं ने राधा देवी सरावगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए के कई नेता भी  सरावगी के आवास पर पहुंचे। पूरे दिन नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

राज्यपाल बोले – अपूरणीय क्षति

श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य और शक्ति मिले और दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा और बड़ी संख्या में लोग अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें