Darbhanga News: किशोर पर एक लड़की के अपहरण का आरोप लगा था। वह पांच दिन पहले ही बाल सुधार गृह आया था। आज बाथरूम में फंदे से उसका शव लटका मिला तो सनसनी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दरभंगा बाल सुधार गृह में एक बाल बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक बेनीपुर अनुमंडल का रहने वाला था। मृत किशोर एक नाबालिग लड़की अपहरण के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद था। घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
आरोपी बाथरूम में फंदे से लटका मिला था
बाल सुधार गृह के मदन प्रसाद ने बताया कि किशोर का बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। बाल सुधार गृह बन्द अन्य बाल कैदियों ने जब उसे बाथरूम में फंदे से लटका देखा तो उसने वार्डेन को घटना की सूचना दी। इसके बाद किशोर को डीएमसीएच इमरजेंसी विभाग में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर निगम के कर्मी की हत्या से हड़कंप, इस विवाद के कारण अपराधियों ने सिर में मारी गोली
अपहरण में नाबालिग को बनाया था आरोपी
बताया जाता कि 27 जून को नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था। इसमें किशोर को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इसी आरोप में किशोर को 29 जुलाई को दरभंगा के बाल सुधार गृह भेजा गया था। बाल सुधार में आने एक सप्ताह के भीतर ही किशोर ने आखिर क्यों आत्महत्या क्यों कर ली है? घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह वरीय अधिकारी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।