दरभंगा जिले के बहेड़ी बाजार स्थित कथित रूप से फर्जी तरीके से चल रहे अवैध श्यामा सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के दौरान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी अंजली कुमारी (28) की मौत हो गई। मौत के बाद क्लीनिक के सभी कर्मी फरार हो गए। बताया जाता है कि उक्त क्लीनिक में कोई डॉक्टर नहीं है और इसे किसी मेडिकल प्रैक्टिशनर द्वारा चलाया जा रहा था।
नाराज लोगों ने सड़क जाम की
मृतका की मां ममता देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी को डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर आई थीं। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके थोड़ी देर बाद ही महिला मरीज की भी मौत हो गई। महिला मरीज की मौत होते ही क्लीनिक छोड़कर सभी कर्मी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
इधर, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्रनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें भी परिजनों ने घटना की जानकारी दी थी। बहेड़ी थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन फर्जी नर्सिंग होम का संचालन पीएचसी और थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है। जब कोई बड़ी घटना होती है तो स्वास्थ्य विभाग फर्जी करार देकर कार्रवाई की बात कहकर निकल जाता है। इस इलाके में यह कोई पहली मरीज की मौत नहीं हुई है।
'कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था'